30 जनवरी - 03 फरवरी 2025 | होटल क्लार्क्स आमेर, जयपुर

तरुण के. संत

विद्वान और लेखक तरूण के. संत का जन्म केन्या में हुआ था और वह 1972 से भारत में रह रहे हैं। उनकी रुचियों में पार्टीशन का साहित्य और साइंस फिक्शन शामिल है। वह विटनेसिंग पार्टिशन: मेमोरी, हिस्ट्री, फिक्शन के लेखक और ब्रूइज्ड मेमोरीज: कम्यूनल वायलेंस एंड राइटर के एडिटर हैं। उन्होंने ट्रांसलेटिंग पार्टीशन और लुकिंग बैक: इंडियाज़ पार्टीशन, 70 इयर्स ऑन का सह-संपादन भी किया है। उन्होंने गॉलन्ज़ बुक ऑफ साउथ एशियन साइंस फिक्शन के खंड 1 और 2 का संपादन भी किया है। उनके अन्य सह-संपादित कार्यों में द्विभाषी (भारतीय-इतालवी) साइंस फिक्शन एंथॉलजी अवतार: इंडियन साइंस फिक्शन और द्विभाषी एसएफ कलेक्शन कलिकालिप्स: सबकॉन्टिनेंटल साइंस फिक्शन शामिल हैं।
 

Sessions

04 Feb | 05:00 PM - 05:30 PM | Venue - मुग़ल टेंट

180. फर्स्ट एडिशन: ‘बुक ऑफ़ इंडियन डिटेक्टिव फिक्शन’ बाय तरुण के. संत

तरुण के. संत संग संवाद अनुपमा मनराल, पाठन: वसीम खान, मीती श्रॉफ शाह और राधा चक्रवर्ती


05 Feb | 02:00 PM - 02:50 PM | Venue - मुग़ल टेंट

208. द परफेक्ट क्राइम

नीलांजना एस.रॉय और साइमन रोवे संग संवाद तरुण के.संत


वक्ता