30 जनवरी - 03 फरवरी 2025 | होटल क्लार्क्स आमेर, जयपुर

स्टीवर्ट व्हीलर

स्टीवर्ट व्हीलर ने कनाडा के प्रोटोकॉल प्रमुख के रूप में चार साल से अधिक की सेवा के बाद, सितंबर 2023 में भारत में कनाडा के डिप्टी हाई कमिशनर (नेपाल और भूटान के लिए समवर्ती मान्यता के साथ) के रूप में अपना कार्यभार संभाला| वह वर्तमान में ग्लोबल अफेयर्स कनाडा के लिए LGBTQI+ चैंपियन के रूप में भी कार्यरत हैं। वह वाशिंगटन, लंदन, बोगोटा और काबुल में पोस्टिंग के साथ 29 वर्षों से अधिक समय तक कनाडा की विदेश सेवा में एक अधिकारी रहे, और 2012 से 2016 तक आइसलैंड में कनाडा के एम्बेसडर के रूप में कार्य किया। उन्हें विदेश नीति उत्कृष्टता के लिए विदेश मंत्री पुरस्कार और महारानी एलिजाबेथ द्वितीय स्वर्ण जयंती पदक प्राप्त हुआ है, और 2010-2011 में अफगानिस्तान में उनकी नागरिक सेवा के लिए ऑपरेशनल सर्विस मेडल – साउथ-वेस्ट एशिया रिबन से सम्मानित किया गया|
 

Session

02 Feb | 10:00 AM - 10:50 AM | Venue - मुग़ल टेंट

43. यशोधरा एंड वीमेन ऑफ़ द संघ

श्याम सेल्वादुरै और वेनेसा आर. सेसों संग संवाद अरुंधति सुब्रमनियम; परिचय: भारत में कनाडा के डिप्टी हाई कमिशनर, स्टीवर्ट व्हीलर


वक्ता