30 जनवरी - 03 फरवरी 2025 | होटल क्लार्क्स आमेर, जयपुर

नमिता गोखले

नमिता गोखले की तेईस किताबें प्रकाशित हो चुकी हैं, जिनमें फिक्शन और नॉन-फिक्शन, दोनों ही श्रेणियों की किताबें हैं| वह जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल (विलियम डेलरिम्पल के साथ) की को-फाउंडर और को-डायरेक्टर हैं। उनका पहला उपन्यास, पारो: ड्रीम्स ऑफ पैशन, 1984 में प्रकाशित हुआ, और कल्ट क्लासिक बन गया| उनका नया उपन्यास, नेवर नेवर लैंड 2024 में प्रकाशित हो रहा है| हाल ही में प्रकाशित हुई नॉन-फिक्शन किताबों में, मिस्टिक्स एंड सेप्टिक्स- सर्चिंग हिमालयन मास्टर्स और एंथोलॉजी ट्रेजर्स ऑफ लक्ष्मी शामिल हैं। गोखले ने विभिन्न शैलियों में लिखा है, जिसमें उपन्यास, लघु कथाएँ, हिमालयी अध्ययन, पौराणिक कथाएँ, कई संकलन, युवा पाठकों के लिए किताबें और एक नाटक शामिल हैं। गोखले साहित्यिक संवाद को मंच देने और बहुभाषी भारतीय पहचान की समृद्ध विविधता को प्रदर्शित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्हें उपन्यास थिंग्स टू लीव बिहाइंड के लिए प्रतिष्ठित साहित्य अकादमी (राष्ट्रीय साहित्य अकादमी) पुरस्कार 2021 सहित विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया गया|
 

Sessions

02 Feb | 01:00 PM - 01:50 PM | Venue - दरबार हॉल

61. फर्स्ट एडिशन: ‘ट्रेजर्स ऑफ़ लक्ष्मी: द गोडेस दैट गिव्स’ संपादन: नमिता गोखले और मालाश्री लाल

विद्या शाह द्वारा लक्ष्मी मंगलाचरण; नमिता गोखले द्वारा पुस्तक परिचय; आनंद नीलकंठन और बुलबुल शर्मा संग संवाद मालाश्री लाल


02 Feb | 05:00 PM - 05:30 PM | Venue - फ्रंट लॉन

79. फर्स्ट एडिशन: “द लोहारू लीगेसी” बाय दुर्रु मियां और रख्शंदा जलील

लोकार्पण: विलियम डेलरिम्पल


03 Feb | 02:00 PM - 02:50 PM | Venue - फ्रंट लॉन

111. कन्हैयालाल सेठिया अवार्ड

जूरी: नमिता गोखले, सुकृता पॉल कुमार, रंजीत होस्कोटे और सिद्धार्थ सेठिया


01 Feb | 09:50 AM - 10:50 AM | Venue - फ्रंट लॉन

01. उद्घाटन समारोह

राजस्थान की माननीय उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी, नमिता गोखले, विलियम डेलरिम्पल और संजय के रॉय का संबोधन


01 Feb | 11:00 AM - 11:50 AM | Venue - दरबार हॉल

05. सोंग्स ऑफ़ मिलारेपा

एंड्रयू क्विंटमैन और केली दोरजी संग संवाद, नमिता गोखले द्वारा परिचय


04 Feb | 01:00 PM - 01:50 PM | Venue - दरबार हॉल

158. फर्स्ट एडिशन ‘स्वेलोइंग द सन’ बाय लक्ष्मी पुरी

लक्ष्मी पुरी संग संवाद विकास स्वरुप, लोकार्पण: संजॉय के.रॉय, नमिता गोखले और विलियम डेलरिम्पल


03 Feb | 12:00 PM - 12:50 PM | Venue - चारबाग

101. पारो टर्न्स 40

न मिता गोखले ,प्रज्ञा तिवारी, एरिक चोपड़ा और हेमाली सोढ़ीकी बातचीत


04 Feb | 01:00 PM - 01:50 PM | Venue - मुग़ल टेंट

157. वाणी प्रकाशन डिस्टिंगुइश्ड ट्रांसलेशन अवार्ड


वक्ता