30 जनवरी - 03 फरवरी 2025 | होटल क्लार्क्स आमेर, जयपुर

मीता कपूर

मीता कपूर भारत की प्रमुख लिटरेरी कंसल्टेंसी, सियाही की संस्थापक और सीईओ हैं। उनकी पहली किताब, द एफ-वर्ड, एक फ़ूड-बुक, संस्मरण और यात्रा-वृतांत है। उन्होंने खाने पर लिखे निबंधों के एक संकलन, चिलीज़ एंड पोरिज: राइटिंग फ़ूड का संपादन किया है। एक स्वतंत्र पत्रकार के रूप में यात्रा, भोजन और जीवन-शैली के साथ-साथ सामाजिक और विकास के मुद्दों पर विभिन्न समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में लिखती रही हैं। उन्हें कई पुरस्कार मिले हैं, जिनमें फेमिना वुमेन सुपर अचीवर अवॉर्ड और उत्कृष्ट महिला के लिए महारानी गायत्री देवी अवॉर्ड शामिल हैं। उन्होंने 2018 में जयपुर में एक स्ट्रीट फूड कोर्ट, मसाला चौक का संचालन किया। कपूर वर्तमान में साहित्य के लिए जेसीबी पुरस्कार की लिटरेरी डायरेक्टर हैं।
 

Session

03 Feb | 05:00 PM - 05:30 PM | Venue - दरबार हॉल

130. फर्स्ट एडिशन: सियासत, शिवानी सिब्बल द्वारा, ट्रांसलेटेड बाय प्रभात रंजन

परिचय एस. निरुपम द्वारा, उसके बाद प्रभात रंजन की मीता कपूर से बातचीत। सियासत और समीकरण से रीडिंग। शिवानी सिब्बल, मृदुला गर्ग, प्रभात रंजन, एस निरुपम और मीता कपूर द्वारा लॉन्च


वक्ता