30 जनवरी - 03 फरवरी 2025 | होटल क्लार्क्स आमेर, जयपुर

हरिणी राणा

हरिनी राणा एक ऊर्जावान खेल मीडिया और मैनेजमेंट प्रोफेशनल हैं, जिन्होंने 30 साल की उम्र से पहले टाइम्स नाउ में भारत की दूसरी महिला खेल संपादक के रूप में इतिहास रच दिया। 5 क्रिकेट वर्ल्ड कप, 2 ओलंपिक्स, विंबलडन और ऑस्ट्रेलियन ओपन सहित विश्व स्तर पर प्रमुख खेल आयोजनों को कवर करने के साथ वह  काफी सहजता से खेल के व्यावसायिक पक्ष के नेतृत्व की भूमिका में भी आ गयीं। उनके योगदान को पहचानते हुए उन्हें संयुक्त राष्ट्र महिला भारत द्वारा खेल के क्षेत्र में महिलाओं के लिए जनरेशन इक्वेलिटी सहयोगी नियुक्त किया गया। इसके अलावा वह इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के फ्यूचर लीडर्स प्रोग्राम में भी शामिल हुईं, जो विश्व क्रिकेट में लड़कियों को नेतृत्व की भूमिकाओं में सशक्त बनाने पर केंद्रित है। राणा ने महिला दिवस के उपलक्ष्य में यूके की संसद की हाउस ऑफ कॉमन्स और लॉर्ड्स को भी संबोधित किया है।

Sessions

02 Feb | 03:00 PM - 03:50 PM | Venue - बैठक

72. जेंडर, इक्विटी एंड एम्पावरमेंट: लीडर्स एंड चेंज मेकर्स

कांता सिंह, चेतना गाला सिन्हा, पूर्णिमा सुकुमार और हरिणी राणा संग संवाद उर्वशी बुटालिया


04 Feb | 5:30 PM - 6:20 PM | Venue - चारबाग


04 Feb | 05:30 PM - 06:20 PM | Venue - चारबाग

184. बुल्सआई

राज्यवर्धन राठौड़, हरिणी राणा और मनोज बडाले संग संवाद अमृत ​​​​माथुर


वक्ता