30 जनवरी - 03 फरवरी 2025 | होटल क्लार्क्स आमेर, जयपुर

आनंद नीलकंठन

आनंद नीलकंठन ब्लॉकबस्टर बाहुबली त्रयी के लेखक हैं, जो एस.एस. राजामौली की फिल्म का प्रीक्वल है। उन्होंने असुर: टेल ऑफ़ द वैनक्विश्ड और अजया सीरीज़ भी लिखी हैं। उनकी अन्य लोकप्रिय किताबों में वानर, वाल्मिकी’स वुमेन, नल दमयंती, द वेरी, एक्सट्रीमली, मोस्ट नॉटी असुर टेल्स फॉर किड्स और द टेल ऑफ़ द फ़्लाइंग माउंटेन्स आदि शामिल हैं। उनकी किताबों का इंडोनेशियाई और बर्मी सहित पंद्रह से अधिक भाषाओं में अनुवाद हुआ है। एस.एस. राजामौली ने गेम ऑफ थ्रोन्स की तर्ज पर आनंद की किताबों पर आधारित एक मिनी-सीरीज़ की घोषणा की है। आनंद ने सिया के राम, अशोक, महाबली हनुमान, स्वराज, ताज डिवाइडेड बाई ब्लड (ज़ी5 पर) और सरफरोश (नेटफ्लिक्स पर) जैसी लोकप्रिय टीवी श्रृंखलाओं के लिए स्क्रिप्ट/पटकथा भी लिखी है। पिछले सात सालों से न्यू इंडियन एक्सप्रेस में उनका नियमित कॉलम छपता है।
 

Sessions

03 Feb | 10:00 AM - 10:50 AM | Venue - चारबाग

89. द पावर ऑफ़ मिथ

आनंद नीलकंठन संग संवाद सत्यार्थ नायक


02 Feb | 01:00 PM - 01:50 PM | Venue - दरबार हॉल

61. फर्स्ट एडिशन: ‘ट्रेजर्स ऑफ़ लक्ष्मी: द गोडेस दैट गिव्स’ संपादन: नमिता गोखले और मालाश्री लाल

विद्या शाह द्वारा लक्ष्मी मंगलाचरण; नमिता गोखले द्वारा पुस्तक परिचय; आनंद नीलकंठन और बुलबुल शर्मा संग संवाद मालाश्री लाल


वक्ता