30 जनवरी - 03 फरवरी 2025 | होटल क्लार्क्स आमेर, जयपुर

अलका पांडे

अलका पांडे एक कला इतिहासकार हैं जिन्होंने दो दशकों से अधिक समय तक पंजाब यूनिवर्सिटी में आर्ट हिस्ट्री पढ़ाई है। उन्होंने दिल्ली कॉलेज ऑफ आर्ट, एनआईडी और डीजे एकेडमी ऑफ डिजाइन, कोयंबटूर में कला और सौंदर्यशास्त्र भी पढ़ाया है। उनकी रुचि के प्रमुख क्षेत्र जेंडर आइडेंटिटी, सेक्सुएलिटी, और पारंपरिक कलाएँ हैं। उन्होंने कई संग्रहालयों की स्थापना का काम भी देखा है: बिहार संग्रहालय, डिवाइन जेस्चर, उदयपुर सिटी पैलेस, कान्हा संग्रहालय, सिंगिनावा। पांडे ने 2021 में बिहार म्यूजियम बिएननेल  की भी स्थापना की और अब वह बिहार म्यूजियम बिएननेल 2 की मुख्य क्यूरेटर हैं। वर्तमान में, वह नई दिल्ली में इंडिया हैबिटेट सेंटर में विजुअल आर्ट्स गैलरी की कंसलटेंट आर्ट एडवाइजर और क्यूरेटर हैं।
 

Session

01 Feb | 01:00 PM - 01:50 PM | Venue - दरबार हॉल

14. फर्स्ट एडिशन: “108 पोर्ट्रेट्स ऑफ़ इंडियन हेरिटेज एंड कल्चर” बाय अलका पांडे

अलका पांडे संग संवाद अरुंधति सुब्रमण्यम, पवन वर्मा द्वारा लोकार्पण


वक्ता